Type Here to Get Search Results !

Thakur Anoop Singh Biography In Hindi | ठाकुर अनूप सिंह का जीवन परिचय

ठाकुर अनूप सिंह भारतीय बॉडीबिल्डर और फिल्म एक्टर है। Thakur Anoop Singh साउथ फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के रूप में जाने जाते हैं। ठाकुर अनूप सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छा नाम कमाया है। 

अनूप सिंह की कामयाबी का सफर इतना आसान नहीं था, इन्होंने कामयाबी पाने के लिए अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे। साल 2013 में पुराणिक शो महाभारत में ठाकुर अनूप सिंह धृतराष्ट्र की भूमिका निभाई थी।

Thakur Anoop Singh Biography

और उसके चलते ठाकुर अनूप सिंह ने 2015 में इ बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह भारतीय अभिनेता अपनी बॉडी और पर्सनैलिटी के कारण काफी मशहूर है। आज के समय में युवाओं के बीच Thakur Anoop Singh Hairstyle के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

    ठाकुर अनूप सिंह का जन्म और पढ़ाई (Birth and studies of Thakur Anoop Singh)

    ठाकुर अनूप सिंह का जन्म 23 मार्च 1989 को मुंबई सिटी में हुआ था। ठाकुर अनूप सिंह ने Sm Shetty High School Mumbai से पढ़ाई की थी। उसके बाद अनूप ने मुंबई के जूनियर कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। अपने शुरुआती जीवन में ही ठाकुर अनूप सिंह एक पायलट बनना चाहते थे, इसी सपने को पूरा करने के लिए ठाकुर अनूप सिंह न्यूयॉर्क की डाउलिंग स्कूल ऑफ एविएशन से पायलट बनने की ट्रेनिंग ली। 19 वर्ष की उम्र में ही ठाकुर अनूप सिंह ने पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया था। वर्तमान समय 2023 के साल में Thakur Anoop Singh Age 34 साल है।

    पूरा नाम  ठाकुर अनूप सिंह
    निक नेम अनूप 
    जाती ठाकुर
    धर्म हिन्दू 
    जन्म की तारीख 23 मार्च 1989
    पता मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया
    पेशा प्लेबैक सिंगर पायलट अभिनेता एथलीट
    राशि  मेष 
    जन्म स्थान मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
    उम्र 34 साल (2023)
      

    ठाकुर अनूप सिंह शारीरिक माप (Thakur Anoop Singh Body Phydical Measurements)

    आंखों का रंग काला 
    बालों का रंग काला 
    वजन 83 किलो 
    हाइट  6 फिट
    शरीर का माप छाती 44 इंच, कमर 40 इंच, बायसेप्स 18 इंच 

    ठाकुर अनूप सिंह का परिवार (Thakur Anoop Singh Family)

    ठाकुर अनूप सिंह की माता का नाम Poonami Thakur है। और पिता का नाम Thakur Inderjeet है। ठाकुर अनूप सिंह का एक भाई और एक बहन है। भाई का नाम Arjun Thakur और बहन का नाम Dr. Trupti Thakur है। 

    टेलीविजन करियर (Television Career)

    ठाकुर अनूप सिंह ने पायलट की जॉब छोड़ने के बाद अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। साल 2011 में द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण टीवी श्रंखला में डेब्यू किया था। 

    शुरुआती दौर में ठाकुर अनूप सिंह को इतनी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन ठाकुर अनूप सिंह ने कभी हार नही मानी। काफी मेहनत करने के बाद अनूप ने काफी सारे ऑडिशन दिए इसके बाद 2013 में महाभारत के टीवी सीरियल में ठाकुर अनूप सिंह  (Thakur Anoop Singh in Mahabhaarat) को धृतराष्ट्र का रोल मिला। 

    इस रोल में लोगों ने ठाकुर अनूप सिंह को काफी पसंद किया। जिसके चलते ठाकुर काफी सारे सीरीयल जैसे रामायण, सीआईडी, जय बजरंगबली, कहानी चंद्रकांता की, द्वारकाधीश, चंद्रगुप्त मौर्य, अकबर बीरबल जैसे कई टीवी शो में दिखाई दिए थे।

    वर्ष टीवी सीरियल किरदार
    2011 चंद्रगुप्त मौर्य राजकुमार
    2011 द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण राजकुमार  दुशासन
    2011 कहानी चंद्रकांता की Special Appearance
    2011 जय बजरंगबली राजकुमार
    2011 रामायण ?
    2013 महाभारत धृतराष्ट्र
    2014 सीआईडी टेंपरेरी रोल
    2014  अकबर बीरबल मुला दो प्याजा

    बॉडीबिल्डिंग करियर (Bodybuilding Career)

    सीरियल में काम करने के साथ-साथ ठाकुर अनूप सिंह ने अपनी बॉडी (Thakur Anoop Singh Body) पर खास ध्यान दिया था। अच्छी बॉडी बनाने के साथ ठाकुर अनूप सिंह ने काफी सारे फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में भी हिसा लिया था। 

    साल 2015 में Show Fit Factor चैंपियनशिप में ठाकुर अनूप सिंह ने मेन फिट फिटनेस फिजिक्स कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। यह ठाकुर के बॉडीबिल्डिंग करियर की पहली जीत थी। अपनी मेहनत और लगन से इन्होंने 49 एशियन चैंपियनशिप में Bronze मेडल भी जीता था। 

    इसके बाद 7th WBPF चैंपियनशिप” के मैन फिजिक्स डिग्री में अपने बॉडीबिल्डिंग करियर में गोल्ड मेडल जीता। थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में फिर से ठाकुर अनूप सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया था। बॉडीबिल्डिंग में सक्सेस पाने के बाद ठाकुर अनूप सिंह ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

    वर्षा चैंपियनशिप पुरस्कार
    2015 फिट फैक्ट्र - मिस्टर इंडिया (भारत) सिल्वर मेडल
    2015 49th एशियन चैंपियनशिप (उज़्बेकिस्तान) ब्राउन मेडल
    2017 7th WBPF वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप गोल्ड मेडल 

    फिल्मी करियर (Film Career)

    ठाकुर अनूप सिंह टीवी सीरियल अच्छा नाम कमाने के साथ-साथ अच्छी फिजिक्स भी बनाई। अच्छी फिजिक्स होने के कारण ठाकुर अनूप सिंह को काफी सारे लोग पसंद करने लगे थे। ठाकुर अनूप सिंह ने अच्छी बॉडी के साथ तमिल फिल्म सूर्य सिंघम 3 से डेब्यू किया था। Singam 3 Thakur Anoop Singh ने काफी अच्छा रोल किया था।

    ठाकुर अनूप सिंह इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार सूर्या के साथ नजर आए थे। किस फिल्म में अनूप में विलेन का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही हिट रही। जनता के बीच ठाकुर का काफी क्रेज बढ़ने लगा जिस कारण ठाकुर अनूप सिंह को काफी सारी फिल्मों के ऑफर आने लगे। 

    इसके बाद ठाकुर अनूप सिंह ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया, ठाकुर अनूप सिंह ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारी फिल्मों में काम किया था। फिल्म जगत में अनूप सिंह को ज्यादातर विलेन के रूप में दिखाया गया था। उन्होंने तमिल, मराठी, कन्नड़, हिंदी, तेलुगू इंडस्ट्री की काफी फिल्मों में काम किया है।

    वर्ष फिल्में रिजल्ट
    2017 सिंघम 3 हिट
    2017 विनर फ्लॉप
    2017 कमांडो 2 एवरेज
    2017 रोग एवरेज
    2018 सूर्या द सोल्जर हिट
    2018 अचारी अमेरिका यात्रा फ्लॉप
    2019 यजमान  ब्लॉकबस्टर
    2019 उद्घर्ष हिट
    2022 खिलाड़ी हिट
    2022  तीस मार खान हिट 
    2022 बेभान  एवरेज

    कार कलेक्शन (Car Collection)

    बीएमडब्ल्यू 48 लाख
    मर्सिडीज बेंज 62 लाख
    हुंडई अल्कजार  18 लाख
    हायाबुसा (बाइक) 14 लाख 


    पसंदीदा चीजें (Favorite Things)

    एक्टर - शाहरुख खान, रणबीर सिंह, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन

    शौक - जिमिंग, कबड्डी, फाइटिंग प्रैक्टिस, एक्सरसाइज करना काफी पसंद है। 

    रेसलर - जॉन सीना, ट्रिपल एच, ग्रेट खली

    खाना - चावल और शहद

    सिंगर - सोनू निगम और अरिजीत सिंह

    ठाकुर अनूप सिंह से संबंधित रोचक जानकारियां (Interesting information Related To Thakur Anoop Singh)

    • टीवी सीरियल महाभारत में ठाकुर अनूप सिंह धृतराष्ट्र का रोल निभाया था।
    • फिल्मी करियर में ठाकुर अनूप सिंह ने हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
    • जब ठाकुर अनूप सिंह 19 साल के थे, तभी ही उन्होंने पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। 
    • बॉडीबिल्डिंग करियर में ठाकुर अनूप सिंह ने गोल्ड, सिल्वर, ब्राउन मेडल अपने नाम किए हैं। 

    सवालों के जवाब

    Q. ठाकुर अनूप सिंह का कौन हैं?

    A. ठाकुर अनूप सिंह अभिनेता, प्लेबैक सिंगर, एथलीट है।

    Q. ठाकुर अनूप सिंह की उम्र क्या है?

    A. 2023 के अनुसार अनूप सिंह की उम्र 34 साल है।

    Q. ठाकुर अनूप सिंह की वाइफ का क्या नाम है?

    A. तक शादी नहीं की है।

    Q. ठाकुर अनूप सिंह के कुत्ते का क्या नाम है?

    A. Oscar

    Q. ठाकुर अनूप सिंह कहां से हैं?

    A. महाराष्ट्र में मुंबई शहर में ठाकुर अनूप सिंह का घर है।

    Q. ठाकुर अनूप सिंह की जाति क्या है?

    A. राजपूत

    Q. ठाकुर अनूप सिंह के पिता कौन हैं?

    A. पिता का नाम इंद्रजीत ठाकुर है।

    निष्कर्ष

    Thakur Anoop Singh के जीवन के बारे में आपको पता चल गया होगा। इस आर्टिकल में हमने Thakur Anoop Singh Height और करियर के बारे में  बताया है। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा। इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.