ड्राई फ्रूट की बात करी जाए और काजू का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता काजू का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। काजू का इस्तेमाल सिर्फ व्यंजनों में सीमित नहीं बल्कि काजू का इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों से निजात पाने के लिए भी किया जाता है।
काजू शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शरीर के लिए Kaju Khane Ke Fayde अनेक होते हैं। क्योंकि काजू में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, आयरन, कैलशियम, एंटी ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, सेलेनियम का रिच सोर्स माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट Kaju Dry Fruit माना जाता है,
क्योंकि काजू खाने में काफी टेस्टी लगता है। काजू डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा काजू त्वचा से संबंधित अनेक परेशानियों से निजात दिलाने का काम करता है।
काजू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन की समस्या दूर करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बॉडी की सुरक्षा करने में सहायता करता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे काजू खाने के फायदे और नुकसान के बारे में सबसे पहले जान लेते हैं कि काजू होता क्या है?
काजू क्या है (Kaju Kya Hai)
काजू का पेड़ (Kaju Tree) 15 से 16 मीटर के आसपास लंबा होता है। यह पेड़ काजू के बीज और काजू के सेब का उत्पादन करता है, लेकिन काजू की बौनी कल्टीवर प्रजाति का पेड़ 6 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ता है।
काजू का पेड़ 3 साल तक देने के लिए तैयार हो जाता है। काजू के पेड़ (Kaju ka ped) के पत्ते 2 से 15 सेंटीमीटर चौड़े और 4 से 22 सेंटीमीटर होते हैं। अगर काजू के फल की बात करे तो यह देखने में नाशपाती अंडाकार आकार का होता है। काजू के पेड़ का फल बॉक्सिंग दस्ताने किडनी के आकार का ड्रूप में बढ़ता है।
यह ड्रूप पहले पेड़ पर बढ़ता है, बाद मे यह पेडिकेल काजू सेब के लिए फैलने लगता है। इसमें सफेद गिरी होती है जिसे काजू कहा जाता है।
काजू के अलग-अलग नाम (Kaju Ke Alag Alag Naam)
- संस्कृत - वृक्कुल, वृत्तारुष्कर, वृत्तपत्र, गुच्छपुष्प, स्निग्धपीतफल
- हिंदी - काजू
- गुजराती - काजू
- तमिल - कालामावु, मुन्धारी
- बंगाली - हिजली
- नेपाली - काजू
- मराठी - काजू
- इंग्लिश - कैश्यू
काजू खाने के फायदे (Kaju Khane Ke Fayde)
वजन को करें कंट्रोल -
वजन कम करने के लिए Kaju बेहद काम आ सकता है। यदि सुबह खाली पेट काजू का सेवन किया जाए तो दिन भर में भूख कम लगती है। जिस कारण अधिक खाना खाने से बचा जा सकता है। ज्यादा भोजन करना वजन बढ़ने का भी कारण हो सकता है। ऐसे में काजू खाने से वजन नियंत्रण रहता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद -
काजू में मैग्नीशियम और काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार माना जाता हैं। इसके अलावा काजू में मौजूद कैल्शियम और सोडियम हड्डियों की कमजोरी दूर करने में उपयोगी माने जाते हैं। इसलिए जो लोग हड्डियों से संबंधित परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, उन्हें काजू का सेवन करना चाहिए।
कमजोर याददाश्त करे तेज -
जो लोग कमजोर यादाश्त की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, उनके लिए Kaju Khane Ke Fayde होते हैं। दरअसल काजू में मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। इसलिए काजू का सेवन करने से याददाश्त तेज होने लगती है।
मधुमेह के मरीजों के लिए काजू के फायदे -
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काजू काफी फायदेमंद (Kaju Benefits) माना जाता है। काजू में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के सत्र को रोकने में सहायता करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में काजू जरूर शामिल करना चाहिए।
बाल रहेंगे मजबूत -
आजकल के समय में ज्यादातर लोग बालो से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर वह लोग भी काजू का सेवन शुरू कर दे तो उनके लिए काजू के फायदे (Kaju ke Fayde) अनेक होते हैं। काजू में मौजूद पोषक बालों को मजबूती और चमकदार बनाने के साथ-साथ सफेद बालों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। इसके साथ ही बाल झड़ने काफी हद तक कम हो जाते हैं।
एनीमिया दिलाए छुटकारा -
काजू (Cashew) को कॉपर और आयरन का अच्छा स्रोत माना गया है। यह पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने का काम करते हैं। जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। हीमोग्लोबिन की पूर्ति के लिए काजू को आहार का हिस्सा बना लेना चाहिए।
बेहतर पाचन तंत्र के लिए काजू खाने के फायदे -
काजू में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूती देने के साथ-साथ पाचन तंत्र से संबंधित अनेक समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है। इसके अलावा जो लोग कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें भी नियमित रूप से काजू का सेवन करना चाहिए। काजू अलसर जैसी समस्या में भी लाभकारी माना जाता है।
दांतो और मसूड़ों के लिए काजू के लाभ -
दांतो के लिए कैल्शियम काफी महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है। काजू ने भी कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, काजू के सेवन से दांत मजबूत होते हैं। इसके अलावा काजू मसूड़ों और दांतों से संबंधित अनेक समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है।
टेस्टोरोन बढ़ाने में मददगार -
पुरुषों के लिए Kaju Khane Ke Fayde काफी सारे होते हैं। दरअसल काजू में सेलेनियम में पाया जाता है, जो पुरुषों के शरीर में टेस्टोरोन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। अध्ययनों के मुताबिक जो पुरुष अपने आहार में काजू शामिल करते हैं, उनका दूसरे पुरुषों के मुकाबले टेस्टोरोन का स्तर काफी बेहतर होता है।
दिल को रखें स्वस्थ -
काजू के सेवन से दिल से संबंधित अनेक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। दरअसल काजू में बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते है, जो दिल को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ और दुरुस्त रखने के लिए काजू का सेवन काफी जरूरी माना गया है।
काजू में पोषक तत्व (Kaju me Poshak Tatva)
| पोषक तत्व | प्रति मात्रा 100 ग्राम |
|---|---|
| पानी | 5.20 g |
| कार्बोहाइड्रेट्स | 30.19 g |
| जिंक | 5.78 mg |
| पोटैशियम | 660 mg |
| आयरन | 6.68 mg |
| कैल्शियम | 37 mg |
| मैग्नीशियम | 292 mg |
| फाइबर | 3.3 g |
| प्रोटीन | 18.22 g |
| विटामिन ई | 0.90 mg |
| फास्फोरस | 593 mg |
| सोडियम | 12 mg |
| फैटी एसिड पोलीअनसैचुरेटेड | 7.845 g |
| नियासिन | 1.062 mg |
| फैटी एसिड कुल सैचुरेटेड | 7.783 g |
| वसा | 43.85 g |
| कैलोरी | 553 |
| शुगर | 5.91 g |
| विटामिन सी | 0.5 mg |
| विटामिन बी 6 | 0.417 mg |
एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए (Ek Din me Kitne Kaju Khane Chahiye)
काजू खाने में भले ही काफी टेस्टी लगता है, लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। इसलिए एक आम इंसान को रोजाना 5 से 7 काजू का सेवन करना चाहिए। अगर काजू को ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो काजू के फायदे की बजाय नुकसान हो सकते हैं।
काजू खाने का तरीका (Kaju Khane ka Sahi Tarika)
काजू का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय काजू का सेवन किया जाए तो उसके गजब के फायदे होते हैं। सुबह के समय काजू खाने से पाचन तंत्र और दिमाग से संबंधित अनेक परेशानियां से छुटकारा मिलता है।
क्या काजू को भिगोकर खाना चाहिए (Kya Kaju Bhigo Kar Khane Chahiye)
कुछ लोगों को जी को ऐसे ही खाते हैं, लेकिन काजू भिगोकर खाने के फायदे अनगिनत होते हैं। भीगे हुए को काजू के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। यह गुण खतरनाक बीमारियों जोखिम भी कम करने का काम करते हैं।
काजू खाने के नुकसान (Kaju Ke Nuksan)
- काजू में मौजूद फाइबर पेट को साफ करने का काम करता है, लेकिन जिन लोगों को दस्त उन्हें काजू के सेवन से काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- जैसे आप सब जानते है, काजू में पोटेशियम पाया जाता है। अधिक काजू खाने से पोटेशियम ज्यादा मात्रा में है बॉडी में पहुंच सकता है। जिस कारण किडनी में खराबी और दिल की धड़कन भी अचानक बंद हो सकती है।
- कुछ लोगों को काजू खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है।
- माइग्रेन और सिर दर्द से पीड़ित लोगों को काजू का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद अमीनो एसिड के कारण यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
सवालों के जवाब
Q. रोज काजू खाने से क्या होता है?
A. रोजाना काजू खाने से बॉडी में ग्लूकोज का लेवल कंट्रोल रहता है, इसके अलावा रोजाना काजू के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को अनेक फायदे मिलते हैं।
Q. 1 दिन में कितना काजू खाना चाहिए?
A. 5 से 7 काजू
Q. काजू खाने से बाल बढ़ते हैं क्या?
A. काजू में मौजूद आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व बालों को टूटने से रोकते हैं। साथ काजू बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।
Q. सबसे बढ़िया काजू कौन सा होता है?
A. काजू हमेशा सफेद रंग का ही खरीदें, अगर काजू का रंग हल्का पीला है तो उसे ना खरीदें। अच्छी क्वालिटी के काजू में भीनी खुशबू आती है। साथ ही अच्छी क्वालिटी का काजू साइज में 1 इंच लम्बा और मोटा होता हैं।
Q. काजू सबसे ज्यादा कौन से देश में होता है?
A. काजू के उत्पादन में वियतनाम देश सबसे आगे है। इसके बाद हमारे भारत का नाम काजू के उत्पादक में आता है।
Q. काजू गर्म होता है या ठंडा?
A. काजू की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में काजू का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है Kaju Khane Ke Fayde और नुकसान क्या क्या होते हैं? इसके अलावा आपको यह भी पता चल गया होगा कि काजू क्या होता है? हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा। इस आर्टिकल को आप अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें, अगर आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ईमेल करें।
