Type Here to Get Search Results !

Apple ke fayde | सेब खाने के फायदे और नुकसान

एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे (An apple a day keeps doctor away) बहुत सारे लोगों ने बचपन में इस कहावत को सुना होगा। सेहत के लिए अगर फलों की बात की जाए तो सबसे पहले सेब का नाम आता है। 

सेब अपनी मिठास के साथ-साथ अपने औषधीय गुणों के कारण भी मशहूर हैं। इसलिए अन्य फलों के मुकाबले में सबसे ज्यादा खाया जाने फल सेब हैं। क्योंकि सेब अन्य फलों के मुकाबले ज्यादा लाभकारी माना जाता है। 

सेब में अनेक पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए सेब के फायदे (Apple ke fayde) अनेक देखने को मिलते हैं। सर्दियों में सेब का उत्पादन काफी ज्यादा किया जाता है, लोग ज्यादातर सर्दियों में सेब का सेवन करते हैं।

Apple ke fayde

सेब कई प्रकार की बीमारियों को दूर रखने में मददगार साबित होता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देने का काम करते हैं। 

इसके अलावा सेब में पेक्टिन जैसे फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। सेब के फायदे (Apple benefits) और नुकसान जानने से पहले आइए जान लेते हैं कि सेब के बारे में।

    सेब क्या है

    सेब हरे रंग या लाल रंग का फल होता है। इसे वैज्ञानिक भाषा में मेलस डोमेस्टिका’ (Melus domestica) नाम से जाना जाता है। सेब के पेड़ की लंबाई 4 से 8 मीटर तक होती है। इसके फूल सफेद रंग, लाल रंग या गुलाबी रंग के होते हैं। 

    इसकी छाल का रंग भूरा होता। सेब में मौजूद इसके बीज काले रंग के और साइज में छोटे छोटे होते हैं। सेब के ऊपर एक हल्का गड्ढा होता है। जब सेब का फल (Apple fruit) कच्चा होता है तो इसका रंग हरा होता है, और स्वाद खट्टा होता है। 

    पकने के बाद सेब लाल रंग का हो जाता है, बाद में यही सेब काफी मीठा हो जाता है। सेब का अंदरूनी भाग सफेद होता है, यह सफेद भाग नरम होता है इस सफेद भाग में ही सेब का रस मौजूद होता है।

    सेब की किस्में

    पूरी दुनिया में लगभग सेब के फल के प्रकार (Types of apple fruit) 7500 ज्यादा  मौजूद है। लेकिन उस 8 प्रजातियों के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

    फूजी ऐपल (Fuji apple) - यह सेब देखने में काफी खूबसूरत लगता है। फूजी ऐपल खाने में जितना क्रंची होता है उतना ही मीठा होता है। यह मिक्स शेड गुलाबी, लाल, पीले रंग के होते हैं।

    बाल्डविन सेब (Baldwin apple) - इस सेब का उत्पादन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है। यह सेब देखने में काफी आकर्षक होता है। 

    गाला ऐपल (Gala apple) - गाला ऐपल अन्य सेबो के मुकाबले साइज में बड़े होते हैं। अंदरूनी हिस्से की तुलना में इसका छिलका काफी मीठा होता है। इसी कारण यह प्रजाति का सेब ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है।

    हनीक्रिस्प ऐपल (Honeycrisp apple) - यह सेब खाने में काफी क्रिस्पी होता है, इसी कारण इसको हनीक्रिस्प एप्पल के नाम से जाना जाता है। इसके गूदे में काफी मिठास होती है। ज्यादातर इस सेब का इस्तेमाल फ्रूट सैलेड बनाने किया जाता है।

    येलो ऐपल ( Golden and yellow apple) - इस सेब का छिलका पीले रंग का होता है। और कहीं-कहीं से गोल्डन कलर का होता है। इसलिए इसे गोल्डन ऐपल और येलो ऐपल के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर वेब्रेज और ऐपल ड्रिंक्स बनाने में किया जाता है।

    क्लासिक रेड ऐपल (Kashmiri apple) - कश्मीरी सेब में काफी मिठास होती है। इसी कारण कश्मीरी सेब को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। खूबसूरत रंगत के कारण इसे क्लासिक रेड कैटिगरी में शामिल किया गया है।

    मैंकिटोश ऐपल ( Mclntosh apple) - इस सेब का गूदा दानेदार और काफी मुलायम होता है। सुर्ख लाल रंग और गुलाबी शेड वाले इस सेब का ज्यादातर उपयोग जैम, कैंडी जेली बनाने में किया जाता है।

    ग्रीन ऐपल ( Green apple) - ग्रीन ऐपल को ग्रेनी स्मिथ के नाम से भी जाना जाता है। यह सेब अन्य सेबो के मुकाबले काफी रसीला होता है। इसका उपयोग आमतौर पर ऐपल जूस बनाने में किया जाता है।

    अन्य भाषाओं में सेब के नाम

    1. बंगाली - सेब 
    2. मराठी - सफरचंद
    3. पंजाबी - चूई, चो 
    4. हिंदी - सेब 
    5. संस्कृत - महाबदर, मुष्टिप्रमाण, सिञ्चितिकाफल
    6. गुजराती - सफरजंग, सफरजन, सफरचंद 
    7. इंग्लिश - वाइल्ड क्रैब, क्रैब एप्पल

    सेब खाने के फायदे (Apple ke fayde)

    दांतो को करे सफेद - 

    सेब में मौजूद गुण दांतों को अनेक फायदे देने का काम करते हैं। दरअसल सेवर में मौलिक एसिड मौजूद होता है, जो नेचुरल तरीके से दांतो को साफ और सफेद करने का काम करता है। इसके अलावा सेब के सेवन से दांतों से संबंधित समस्या होने का खतरा कम हो जाता है।

    अस्थमा में दिलाए आराम - 

    अस्थमा के मरीजों के लिए सेब के फायदे (Apple ke fayde) अनेक मिलते हैं। सेब में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होते हैं, जो अस्थमा के अटैक को रोकने का काम करते हैं। साथ ही सेब के सेवन से अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती। इसलिए अस्थमा के मरीजों को फेफड़ों की मजबूती के लिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

    त्वचा के लिए फायदेमंद - 

    त्वचा के लिए सेब के अनेक फायदे (Apple benefits for skin) होते हैं नियमित रूप से सेब का सेवन करना से त्वचा से संबंधित अनेक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। जिन लोगों को चेहरे पर दाग धब्बे, कील मुंहासे की समस्या है उन्हें सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

    पथरी में दिलाए आराम - 

    जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे उन्हें अनेक फायदे देखने को मिलते हैं। इसके अलावा पथरी की समस्या में एप्पल साइडर विनेगर भी काफी फायदेमंद माना जाता। सेब के सिरके में साइट्रिक, एसिटिक, फास्फोरिक गुर्दे में बनने वाली पथरी को तोड़ने का काम करता है। जिस कारण यह पथरी को बाहर निकालने लगती है।

    आंखों को रखे स्वस्थ - 

    सेब के फायदे (Apple ke fayde) आंखों के लिए भी अनेक देखने को मिलती हैं। कुछ लोगों को कम रोशनी में ठीक से दिखाई नहीं देता, यह समस्या विटामिन ए की कमी से होती है। सेब में विटामिन ए काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए सेब का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

    एनीमिया में मददगार - 

    हीमोग्लोबिन की संख्या में कमी आने के कारण एनीमिया की समस्या होती है। एनीमिया के मरीजों को थकावट, सिर दर्द, नींद की कमी, किसी काम में मन ना लगना, घबराहट जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए जो एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें अपने आहार में सेब शामिल जरूर करना चाहिए। सेब में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, यह नए ब्लड सेल्स का निर्माण करता है जिस कारण एनीमिया की समस्या दूर होने लगती है।

    गठिया में दिलाए आराम - 

    गठिया की समस्या के कारण मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगती है। जो लोग गठिया से पीड़ित है उन्हें सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड गठिया की हीलिंग प्रक्रिया में मददगार साबित होता है। जिस कारण गठिया से पीड़ित लोगों को काफी आराम मिलता है।

    कमजोरी करें दूर - 

    सेब कमजोरी को दूर करने का काम करता है। जिन लोगों को शरीर में कमजोरी महसूस होती है, उन्हें रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए। सेब में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, विटामिंस, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते है। इसी कारण शरीर पूरा दिन ऊर्जावान और एक्टिव बना रहता है।

    कैंसर को रखे दूर - 

    सेब के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। दरअसल सेब में एंटी इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। ऐसे में जो लोग कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखना चाहते हैं, उन्हें सेब जरूर खाना चाहिए।

    कब्ज से दिलाई छुटकारा - 

    कब्ज के कारण अनेक बीमारियों का खतरा बना रहता है। जो लोग पेट की गैस, कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं। रोजाना एक सेब खाना चाहिए इसके अलावा कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सेब का मुरब्बा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ पेट से संबंधित अनेक परेशानियों को दूर रखने का काम करता है।

    ब्लड शुगर को करें कंट्रोल - 

    कुछ लोगों के मन में यह सवाल होता है, कि सेब मौजूद शुगर डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब खाने के फायदे अनेक होते हैं। ऐसे में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट छिलके समेत सेब का सेवन करना चाहिए।

    हड्डियों को करें मजबूती प्रदान - 

    कमजोर हड्डियों के कारण शरीर में थकान, कमजोरी और शरीर बेजान दिखाई देने लगता है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन सेब में कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। सेब का सेवन करने से हड्डियों से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

    कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल - 

    नियमित रूप से सेब का सेवन करने कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। सेब अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है, और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता हैं। जिस कारण दिल से संबंधित रोगों का खतरा कम होने लगता है।

    खांसी में लाभकारी - 

    सूखी खांसी से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास सेब के रस (Apple juice) में मिश्री डालकर इसका सुबह के समय में सेवन करने से खांसी में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा आप रोजाना पके हुए सेब का सेवन भी कर सकते हैं।

    दिमागी कमजोरी करें दूर - 

    सेब दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से दिमाग से संबंधित सभी परेशानियों का खतरा कम हो जाता है।  जिन लोगों की स्मरण शक्ति कमजोर है, उन्हें सेब के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए सेब का मुरब्बा स्मरण शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।

    सेब का जूस बनाने की विधि

    • सबसे पहले सेबो को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
    • अब सेब के छिलके उतारकर इस के छोटे-छोटे टुकड़े कर ले।
    • अब ब्लेंडर में इन टुकड़ों के साथ काला नमक, नींबू का रस, चीनी और थोड़ा सा पानी डाल ले।
    • 4 से 5 मिनट तक का ब्लेंडर को चलाएं।
    • अब इसमें थोड़ा सा और पानी डालें बाद में ऐसे फिर चलाएं।
    • इसके बाद छलनी की मदद से इसे छान ले।
    • अब सेब का जूस पीने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगा।

    सेब खाने का सही समय

    सेब के फायदे (Apple ke fayde) शरीर के लिए अनेक देखने को मिलती है। लेकिन इसको खाने का सही तरीका और सही समय का पता होना चाहिए। सुबह के समय ही सेब का सेवन करना चाहिए, सुबह के समय सेब का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। रात को और शाम को सेब खाने से परहेज करना चाहिए, ऐसा करने से सेब खाने के फायदे की बजाय इसके नुकसान देखने को मिल सकते हैं।

    एक सेब खाने पर कितनी कैलोरी मिलती हैं

    एक छोटे आकार के सेब में लगभग 77 कैलोरी पाई जाती है और मध्यम आकार से सेब मे 95 कैलोरी मौजूद होती है। वही एक बड़े आकार के सेब में 116 कैलोरी होती है। 

    सेब को कैसे खाना चाहिए

    ज्यादातर लोग सेब को छीलकर खाते हैं। लेकिन सेब का सेवन छिलके समेत करना चाहिए छीलके में भी बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को अनेक फायदे देने का काम करते हैं। दरअसल सेब के छिलके में पेक्टिन मौजूद होता है, अगर सेब के छिलके को उतार दिया जाए तो इससे पूरे फायदे नहीं मिल पाएंगे।

    1 दिन में कितना एप्पल खाना चाहिए

    रोजाना एक सेब का सेवन करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। और साथ ही खतरनाक बीमारियां भी दूर रहती है। अगर आप दिन में 3 या 4 सेब खाते हैं, तो इससे मोटापा बढ़ सकता है। जो लोग अपनी डाइट में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

    सेब खाने के नुकसान

    • अधिक सेब खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
    • कुछ लोगों को सेब का सेवन करने से होठों में सूजन और जीभ में सूजन का सामना करना पड़ता है।
    • ज्यादा सेब खाने से पेट में दर्द, दस्त, उल्टी की समस्या होने लगती है।
    • कुछ लोगों को सेब का सेवन करने के बाद शरीर में खुजली की परेशानी होने लगती है।
    • सेब का काफी अधिक सेवन करने से मोटापे की परेशानी बढ़ सकती है।

    सवालों के जवाब

    Q. सेब कब नहीं खाना चाहिए?

    A. भोजन करने के बाद सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि भोजन करने के 1 या 2 घंटे पहले सेब का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।

    Q. क्या सेब खाने से पेट साफ होता है?

    A. जिन लोगों का पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता, उन्हें सुबह के समय एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आसानी से पेट साफ हो जाता है।

    Q. रोज एक सेब खाने से क्या होता है?

    A. रोजाना एक सेब का सेवन करने से अल्जाइमर, मानसिक, एंग्जाइटी जैसे रोगों से बचाव होता है। साथ ही मेमोरी बूस्ट होने लगती है।

    Q. क्या सेब ठंडा होता है?

    A. बिल्कुल, सेब की तासीर ठंडी होती है।

    Q. सेब खाने के बाद क्या खाने से परहेज करना चाहिए?

    A. सेब खाने के तुरंत बाद दही, मूली, आचार, पानी सेवन नहीं करना चाहिए।

    Q. क्या हम दिन में 2 सेब खा सकते हैं?

    A. दिन में दो सेब खाने से शरीर को दिल से संबंधित रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है, और साथ ही कोलस्ट्रोल काफी हद तक कंट्रोल रहता है।

    Q. सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

    A. 40 से 45 मिनट तक

    निष्कर्ष

    सेब का सही तरीके से सेवन किया जाए तो सेब खाने के फायदे अनेक देखने को मिलते हैं। रोजाना एक सेब का सेवन करने से आप डॉक्टर से दूरी बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको सेब के फायदे (Apple ke fayde) के बारे में बताया हैं। 

    उम्मीद है यह आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा, इस आर्टिकल को आप मित्रों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि वह लोग भी सेब के अनेक फायदे के बारे में जान सकें। अगर आप हमसे कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो हमें ईमेल करें।






    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.