Type Here to Get Search Results !

Sangram chougule biography | संग्राम चौगुले का जीवन परिचय

संग्राम चौगुले जो एक भारतीय बॉडी बिल्डर है। यह बॉडीबिल्डर अपनी बॉडी के साइज के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में संग्राम चौगुले (Sangram chougule) ने अनेक खिताब अपने नाम किए हैं। संग्राम चौगुले की उम्र (Sangram chougule age) 43 वर्ष (2022) हैं।

मिडिल क्लास फैमिली में जन्म लेने वाला भारतीय बॉडी बिल्डर संग्राम चौगुले का नाम भारत के टॉप बॉडीबिल्डर की विषय सूची में शामिल है। आज के समय में संग्राम चौगुले बॉडी बिल्डिंग में काफी अच्छा नाम कमा रहे हैं।

Sangram chougule

संग्राम कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कंपटीशन में अवॉर्ड जीत चुके हैं। 2012 में संग्राम मिस्टर यूनिवर्स के ताज से नवाजे गए थे।

    कौन है संग्राम चौगुले (Kon hai Sangram chougule)

    बॉडी बिल्डिंग में इंट्रेस्ट रखने वाला हर शख्स संग्राम चौगुले के बारे में तो जानता ही होगा। संग्राम चौगुले का जन्म 28 दिसंबर 1979 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। बचपन में आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने की वजह से इनके परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से हो पाता था। 

    संग्राम ने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही स्कूल से पूरी की थी। बाद में पॉलिटेक्निक कॉलेज जो कि बहादुरगढ़ में स्थित वहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (अभियांत्रिकी) में डिप्लोमा किया। इसके बाद संग्राम ने पुणे के मॉडर्न कॉलेज बी ए में दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान संग्राम चौगुले एक विवाह कर लिया था। संग्राम चौगुले की पत्नी (Sangram chougule wife) का नाम स्नेहल चौगुले है।

    विवाह के बाद संग्राम (Sangram) ने एक कंपनी में काम शुरू किया, लेकिन वहां से मिलने वाली सैलरी के पैसों से बॉडी बिल्डिंग और परिवार का खर्च निकाल पाना काफी मुश्किल होता था। यहां तक कि संग्राम ने बॉडीबिल्डिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। 

    लेकिन संग्राम के दोस्तों ने फिटनेस ट्रेनिंग का खर्च कई महीनों तक उठाया। जिस जिम में संग्राम वर्कआउट करते थे, उस जिम में उन्हें जिम ट्रेनर की जॉब मिल गई। और धीरे-धीरे संग्राम की आर्थिक समस्या दूर होने लगी। 

    कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद संग्राम चौगुले (Sangram chougule) बॉडी बिल्डिंग में ही अपना करियर बनाने की सोची। बाद मे संग्राम अच्छी फिजिक्स पाने के लिए ज्यादातर समय ट्रेनिंग करने में बिताने लगे। लेकिन आज के समय में संग्राम अपनी कड़ी मेहनत की वजह से जिम के मालिक भी है।

    वास्तविक नाम संग्राम चौगुले
    धर्म हिंदू
    शरीर की लंबाई  5 ' 8 फीट
    शारीरिक माप कमर 34 इंच, बायसेप्स 24 इंच, छाती 50 इंच 
    वजन 243 पाउंड
    पेशा बॉडीबिल्डर, अभिनेता, उद्यमी
    सिर के बालों का रंग काला
    आंखों का रंग काला
    राशि वृश्चिक
    राष्ट्रीयता भारतीय

    संग्राम चौगुले की फैमिली

    संग्राम चौगुले (Sangram chougule) की फैमिली में माता-पिता जो पेशे से शिक्षक है। इसके अलावा संग्राम के दो भाई और एक बहन है। स्नेहल चौगुले (Snehal chougule) से जुलाई 2006 में संग्राम में विवाह किया। संग्राम चौगुले का एक बेटा और एक बेटी है। 

    पत्नी स्नेहल चौगुले (फैशन डिजाइनर) 
    बेटा शौर्य चौगुले
    बेटी श्रिया चौगुले
    भाई दो
    बहन   एक

    संग्राम चौगुले का करियर

    पढ़ाई के दौरान ही संग्राम का बॉडीबिल्डिंग प्रति रुझान बढ़ने लगा। अच्छा और सुडौल शरीर होने के कारण शिक्षकों ने संग्राम को प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। पहली बार महाराष्ट्र इंटर कॉलेज कंपटीशन में भाग लेकर मराठा श्री का खिताब अपने नाम किया। 

    संग्राम ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से दी ग्रेट मराठा, श्री पुणे, श्री आस्था, सांगली जैसे खिताब अपने नाम किये। महाराष्ट्र श्री प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद महाराष्ट्र में अपना नाम कमाया और महाराष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ बॉडी बिल्डर बन गए। 

    कोल्हापुर में जन्म लेने वाले इस बॉडीबिल्डर ने छह बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीता है। संग्राम ने थाईलैंड में आयोजित 85 kg की श्रेणी में मिस्टर यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। जिस कारण संग्राम चौगुले ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। पांच बार मिस्टर महाराष्ट्र का भी खिताब संग्राम अपने नाम कर चुके हैं। 

    मिस्टर महाराष्ट्र

    2008 सिल्वर मेडल, ठाणे, महाराष्ट्र, इंडिया
    2009 गोल्ड मेडल, पुणे, महाराष्ट्र, इंडिया
    2010 रनर अप, मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया
    1212 गोल्ड मेडल, ओवरऑल विनर, महाराष्ट्र, इंडिया
    2015 गोल्ड मेडल, मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया 

    मिस्टर वर्ल्ड

    2011 कांस्य मेडल, मलेशिया 
    2012 गोल्ड मेडल, बैंकॉक
    2014 गोल्ड मेडल, मुंबई, इंडिया

    मिस्टर इंडिया

    2010 गोल्ड मेडल, गोवा, इंडिया
    2011 गोल्ड मेडल, बेंगलुरु, इंडिया
    2012 गोल्ड मेडल, बीदर, कर्नाटका, इंडिया
    2012 गोल्ड मेडल, हैदराबाद, इंडिया
    2013 गोल्ड मेडल, केरला, इंडिया
    2015 गोल्ड मेडल [ओवरऑल विनर] गुजरात, इंडिया

    मिस्टर एशिया

    2010 पांचवा स्थान, बहरीन
    2011 कांस्य मेडल, बैंकॉक
    2012 सिल्वर मेडल, चाइना

    फेडरेशन कप

    2010 ओवरऑल विनर, भोपाल, मध्य प्रदेश, इंडिया
    2011 ओवरऑल विनर, लुधियाना, पंजाब, इंडिया

    मिस्टर साउथ एशिया

    2011-2012 शिव छत्रपति पुरस्कार, मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया
    2016 एम सी बी - तारा उद्योग पुरस्कार, मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया

    मिस्टर यूनिवर्स

    2012 गोल्ड मेडल, बैंकॉक


    रोजाना तीन से चार घंटे वर्कआउट करते हैं संग्राम चौगुले

    सुबह जल्दी उठने के बाद संग्राम चौगुले (Sangram chougule) फैट बर्नर और एमिनो एसिड लेते हैं। इसके बाद सप्ताह में 6 दिन 20 मिनट तक कार्डियो करते हैं। फिर प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं, बाद में संग्राम अपने शरीर के लिए 3 से 4 घंटे तक जरूरी वर्कआउट करते हैं। जब संग्राम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के करीब होते हैं, तो वह वर्कआउट का टाइम बढ़ाकर 4 से 5 घंटे कर देते हैं। 

    संग्राम चौगुले का डाइट प्लान

    सुबह का नाश्ता दो पूरे अंडे, पका हुआ चिकन, दलिया, दो ब्राउन ब्रेड
    दोपहर का खाना चावल हरी सब्जियां, दो चम्मच ऑलिव ऑयल, पका हुआ चिकन, प्रोटीन और कंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स
    रात का खाना हरी सब्जियां, लीन मीट, एक कटोरी चावल
    सोने से पहले प्रोटीन शेक

    संग्राम चौगुले के बारे में कुछ खास बातें 

    • संग्राम ने 2006 में अपने स्थानीय जिले में पेशेवर शो में हिस्सा लिया था, और दी ग्रेट मराठी श्री का खिताब अपने नाम किया था।
    • 2008 में संग्राम ने मिस्टर राइट का खिताब जीता था।
    • 2011 में हुई प्रतियोगिता में संग्राम ने कांस्य मेडल जीता था।
    • 2015. में संग्राम ने मराठी फिल्म दंभ में एक अभिनेता के रूप में काम किया था।

    सवालों के जवाब

    Q. संग्राम चौगुले का वजन कितना है?

    A. लगभग 110 किलोग्राम

    Q. संग्राम चौगुले बायसेप्स का साइज कितना है?

    A. 24 इंच 

    Q. संग्राम चौगुले की राशि क्या है?

    A. वृश्चिक

    निष्कर्ष

    संग्राम चौगुले (Sangram chougule) की आयु वजन और जीवनी के बारे में आप सब जान गए होंगे अमीर है यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा इस आर्टिकल को आप अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें ईमेल कर सकते हैं।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.