अंजीर टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट हैं। जो लोग खुद को फिट और सेहतमंद रखना चाहते हैं। अंजीर को इंग्लिश भाषा (Anjeer in English) में फिग के नाम से जाना जाता है उन्हें अंजीर का सेवन करने की आदत डाल लेनी चाहिए।
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) के बारे में शायद कम लोग ही जानते होंगे। आयुर्वेद भी अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देता हैं। क्योंकि अंजीर में अनेक पोषक तत्व (Anjeer Nutrition) पाए जाते हैं,
जो सेहत को कई समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। अंजीर का सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होने लगता हैं। इसके अलावा अंजीर में घुलनशील फाइबर पाया जाता हैं, जो पेट से संबंधित अनेक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता हैं।
अंजीर फ्रूट (Anjeer Fruit) में ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखने में सहायता करता हैं। अंजीर पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद (Benefits of Anjeer For Male) साबित होता है। अंजीर खाने के फायदे और नुकसान जानने से पहले सबसे पहले जान लेते हैं अंजीर क्या हैं?
अंजीर क्या होता है (Anjeer Kya Hota hai)
अंजीर का पेड़ शिवालिक और हिमालय ज्यादातर पाया जाता हैं। अंजीर का पेड़ (Anjeer Tree) काफी प्राचीन माना जाता हैं। साल में दो बार अंजीर का पेड़ फल देता हैं। फिकस प्रजाति से संबंध रखने वाला अंजीर का पेड़ शहतूत परिवार का सदस्य माना जाता हैं।
इसकी जड़ काफी गहरी होती हैं, अंजीर के पेड़ धूप वाली जगह और सूखे स्थान पर काफी तेजी से बढ़ते हैं। इस के पेड़ की ऊंचाई 7 से 10 मीटर के आसपास होती हैं। ऐसा लोगों का मानना हैं, कि अंजीर की एक पेड़ की उम्र लगभग 100 वर्ष तक होती हैं। अंजीर के पेड़ (Anjeer Ka Ped) की छाल सफेद रंग की और चिकनी होती हैं।
पेड़ की शाखाओं पर लगे हुए फल हल्के पीले रंग के होता हैं। पक जाने के बाद यही फल बैंगनी या सुनहरे रंग के दिखाई देने लगता हैं। इसके कच्चे फलों की सब्जी भी बनाई जाती हैं, जो त्वचा और पेट के रोगों के लिए उपयोगी मानी जाती हैं।
लेकिन ज्यादातर इसके फल को सुखाकर (Dry Fig) उपयोग में लाया जाता हैं, यह खाने में काफी मीठा होता हैं। भारत के बाजारों में अंजीर का रेट (Anjeer Price) 500 से लेकर 1500 के आसपास देखने को मिल जाता हैं।
अंजीर कितने प्रकार का होता हैं (Anjeer Kitne Prakar Ka Hota Hai)
दुनियाभर में अंजीर (Anjeer) की अनेक किसमें पाई जाती हैं। अंजीर के अनेक प्रजातियों के पेड़ों के अकार, पत्ते अलग-अलग होते हैं। और हर प्रकार के अंजीर की मिठास और स्वाद अलग होता हैं। अंजीर के फायदे (Anjeer Ke Fayde) लगभग एक जैसे ही होते हैं। जानते हैं ज्यादा प्रचलित अंजीर के बारे में।
कडोटा (Kadota) - इस अंजीर का रंग हरा होता हैं।और इसमें मौजूद गुदा बैंगनी रंग का होता हैं। इस अंजीर को कच्चा भी खाया जाता हैं। यह अंजीर अन्य अंजीर की किस्मों के मुकाबले कम मीठा होता हैं।
ब्राउन तुर्की (Brown Turkey) - इस अंजीर का बाहरी रंग बैंगनी और गूदा लाल का होतो हैं। इसका ज्यादातर उपयोग सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। इस अंजीर का स्वाद हल्का और कम मीठा होता हैं।
एड्रियाटिक (Adriatic) - इसका बाहरी हिस्सा हल्का हरा होता हैं, और इसका अंदरूनी भाग गुलाबी रंग का होता हैं। इसका सेवन फल के रूप में भी किया जाता हैं, इस अंजीर को सफेद अंजीर के नाम से जाना जाता हैं। साथ ही खाने में यह काफी मीठा होता हैं।
ब्लैक मिशन (Black Mission) - इसका अंदरूनी भाग गुलाबी और बाहरी भाग अलका बैंगनी या काले रंग का होता हैं। अंजीर का इस्तेमाल ज्यादातर खाने का स्वाद बढ़ाने और केक में किया जाता हैं। इस अंजीर में रस भी मौजुद होता हैं। साथ ही यह अंजीर खाने में काफी मीठा होता हैं।
कैलीमिरना (Calimyrna) - इस अंजीर (Fig) का आकार अन्य अंजीर के मुकाबले बड़ा होता हैं। यह बाहर से पीले हरे रंग का होता हैं। और इसका स्वाद भी काफी अलग होता हैं।
अंजीर के अनेक नाम (Anjeer Ka Anek Naam)
- हिंदी - अंजीर
- तमिल - सीमईयट्टी
- इंग्लिश - फिग
- संस्कृत - अंजीरकम्, फल्गुजम्
- गुजराती - अंजीर
- तेलुगु - अंजीर
- बंगाली - अंजीर
- कन्नड़ - अंजीर
- वैज्ञानिक नाम - फिकस कैरीका
- उर्दू - अंजीर
अंजीर खाने के फायदे (Anjeer khane Ke Fayde)
आंखों के लिए अंजीर खाने के फायदे -
आंखों की दृष्टि कमजोर होना, आंखों में धुंधलापन या आंखों से संबंधित समस्या से अनेक लोग परेशान रहते हैं। उनके लिए अंजीर काफी फायदेमंद (Anjeer Benefits) माना जाता हैं, अंजीर में मौजूद विटामिन ए आंखों से संबंधित अनेक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता हैं। दरअसल विटामिन ए एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ-साथ आंखों को मुक्त कणों से बचाने का काम करता हैं।
हिमोग्लोबिन की कमी के लिए अंजीर के फायदे -
आजकल के समय में लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी होना आम बात होती जा रही हैं। इसमे सुस्ती, थकावट, कमजोरी महसूस होने लगती हैं। ऐसे में शरीर को बीमारियां होने का खतरा बना रहता हैं। जो लोग हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करना चाहते हैं, उन्हें अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। अंजीर में मौजूद आयरन ब्लड सेल्स का निर्माण करने में सहायता करता हैं, जिस कारण खून की कमी पूरी होने लगती हैं।
ब्लड प्रेशर में लाभकारी -
ब्लड प्रेशर जिसको हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता हैं। इस समस्या में भी अंजीर का सेवन वरदान की तरह साबित हो सकता हैं। अंजीर (Anjeer) में पोटैशियम मौजूद होता जो हाई ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने का काम करता हैं। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उन्हें अंजीर खाने की आदत डाल लेनी चाहिए।
कमर दर्द में दिलाए आराम -
कमर दर्द के कारण कुछ लोगों को चलने फिरने, झुकने, बैठने या किसी काम को करने में काफी कठिनाई होती हैं। जो लोग लोग कमर दर्द की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें भी अंजीर का सेवन करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में कमर दर्द जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं।
डाइजेस्टिव सिस्टम करे मजबूत -
डाइजेस्टिव सिस्टम यानी पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण खाना ना पचना, गैस, पेट दर्द, कब्ज की समस्या रहती हैं। अंजीर में मौजूद घुलनशील फाइबर इन सब समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं। इसके अलावा यह फाइबर आंतों को साफ करने का काम करता है। जिस कारण डाइजेस्टिव सिस्टम काफी हद तक मजबूत होने लगता हैं।
हड्डियों को करे मजबूत -
कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कुछ लोगों को कमजोर हड्डियों के कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, हड्डियों की कमजोरी के कारण शरीर अलग प्रकार का दिखाई देने लगता हैं। लेकिन अंजीर में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ हड्डियों से संबंधित अनेक बीमारियां का भी खतरा कम कर देता हैं।
बालों के लिए अंजीर खाने के फायदे -
कुछ लोगों के कम उम्र में ही सफेद बाल, बालों में कमजोरी, बाल झड़ने की समस्या होने लगती हैं। यह समस्या बालों को अच्छी तरह पोषक तत्व ना मिलने की वजह से होती हैं। जो लोग बालों से संबंधित कोई भी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, बालों के लिए अंजीर काफी फायदेमंद (Anjeer Benefits For Hair) माना जाता है उन्हें अंजीर का सेवन करना चाहिए अंजीर में एंटी-एंड्रोजन और एंटीइन्फ्लामेट्री के गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं। साथ ही बालों में कमजोरी, सफेद बालों की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाती हैं।
वजन को करे कंट्रोल -
कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) अनेक होते हैं। अंजीर में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं और फाइबर की मात्रा ज्यादा रहती हैं। जिस कारण अंजीर का सेवन करने से भूख कम लगती हैं। इससे वजन कंट्रोल रहता हैं, जो वजन कम करना चाहते हैं उन्हें अंजीर का उपयोग करना चाहिए।
पुरुषों के लिए अंजीर लाभ -
अंजीर में विटामिंस, मिनरल्स, कॉपर, फाइबर जैसे पोषक तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। इसके अलावा अंजीर मर्दाना ताकत जैसी समस्या में भी लाभकारी साबित होता हैं। साथ ही अंजीर खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होने लगती हैं। रिसर्च के मुताबिक शीघ्रपतन जैसी समस्या को दूर करने के लिए अंजीर काफी मददगार माना जाता है।
बवासीर में दिलाए आराम -
लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहना या गलत खाने पीने से बवासीर जैसी बीमारी हो जाती हैं। इसमें मरीज को मल के साथ-साथ खून आने लगता हैं, जिस कारण उन्हें काफी दर्द होती हैं। ऐसे में बवासीर के मरीजों के लिए अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) अनेक होते हैं। अंजीर में मौजूद एंटी-इन्फ्टेमेटीर गुण टिश्यू और नसों की सूजन को कम करने के साथ-साथ दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही अंजीर में रेचक गुण पाए जाते हैं, जो मल को पतला करने का काम करते हैं। जिस कारण बवासीर के मरीज को मल त्यागने में आसानी हो जाती हैं।
शरीर को दे ऊर्जा -
अंजीर में पोटैशियम और आयरन शरीर का स्टेमिना बढ़ाने का काम करते हैं। जो लोग सुस्ती, थकावट महसूस करते हैं। उनके लिए दूध में अंजीर खाने के फायदे अनेक होते हैं। इसके लिए वह एक गिलास दूध में अंजीर डालकर उबाल कर सेवन करें। ऐसा करने से पूरा दिन शरीर में ऊर्जा बरकरार रहती हैं। जिस कारण शरीर के काम करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती हैं।
कैंसर से करे बचाव -
कैंसर एक खतरनाक जानलेवा बीमारी है। कैंसर की बीमारी का खतरा कम करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता हैं। कैंसर का खतरा कम करने के लिए अंजीर काफी मददगार साबित होता हैं। अंजीर में मौजूद गुण ब्रेस्ट कैंसर और पेट के कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं।
चेहरे के लिए अंजीर के फायदे -
अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग चेहरे का ख्याल रखना भूल जाते हैं, जिस कारण चेहरा बेजान दिखाई देने लगता हैं। साथ ही चेहरे पर कील मुंहासे की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में उनके लिए अंजीर के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) अनेक होते हैं। अंजीर त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता हैं। इसके अलावा अंजीर का सेवन करने से चेहरे में कसावट आने लगती हैं, जिस कारण झुर्रियां जैसी समस्या दूर रहती हैं। और चेहरा खूबसूरत, कोमल और बेदाग दिखाई देने लगता हैं।
अस्थमा में लाभकारी -
अस्थमा के मरीजों को खांसी जैसी समस्या और सांस लेने में काफी दिक्कत होती हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए अंजीर के फायदे अनेक होते हैं। इसके लिए उन्हें 2 से 4 सूखे अंजीर को दूध में डालकर गरम करने के बाद इसका सेवन करना चाहिए। इससे बलगम आने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं, साथ ही अस्थमा के रोग में काफी आराम मिलता हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं -
इम्यूनिटी की मजबूती के लिए अंजीर फल (Anjeer Fal) काफी अच्छा माना जाता है। अंजीर में पोटैशियम, मिनरल, विटामिन, कैल्शियम जैसे अनेक गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होने के कारण शरीर को कई खतरनाक रोग होने का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता हैं, शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रहता है।
अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Anjeer Nutrition)
| पोषक तत्व | 100 ग्राम प्रति |
|---|---|
| ऊर्जा | 74 Kcal |
| कार्बोहाइड्रेट्स | 19.18 g |
| कैल्शियम | 35 mg |
| पानी | 79.11 g |
| शुगर | 16.26 g |
| फाइबर | 2.9 g |
| फोलेट | 6 mg |
| मैग्निशियम | 17 mg |
| विटामिन सी | 2 mg |
| प्रोटीन | 0.75 g |
| पोटेशियम | 232 mg |
| फास्फोरस | 14 mg |
| टोटल लिपिड | 0.3 g |
अंजीर कितना खाना चाहिए (Anjeer Kitna Khana Chahiye)
अंजीर का पर्याप्त मात्रा में सेवन किया जाए तो अंजीर के फायदे देखने को मिलते हैं। अगर अंजीर का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) के बजाय नुकसान होते हैं। एक स्वस्थ आदमी को रोजाना 2 से 4 अंजीर का सेवन करना चाहिए। हालांकि अंजीर की मात्रा की सही जानकारी के लिए आप हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
अंजीर खाने का तरीका (Anjeer khane Ka Tarika)
आप सर्दियों में ऐसे ही सूखे अंजीर (Dry Anjeer) खा सकते हैं।
लेकिन गर्मियों में अंजीर को हमेशा पानी में भिगोकर खाना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में भीगे अंजीर खाने के फायदे अनेक मिलते हैं।
अगर अंजीर ताजा हैं, तो आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं।
आप एक गिलास दूध में अंजीर डालकर इसे उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं, यह एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता हैं।
अंजीर का इस्तेमाल (Anjeer Uses) मीठी डिश, जैम, मिठाई बनाने में भी किया जाता है।
अंजीर खाने का समय (Anjeer Khane Ka Samay)
आयुर्वेदिक के अनुसार सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) गजब के देखने को मिलते हैं। सुबह के समय अंजीर का सेवन करने से पहले 2 से 4 अंजीर रातभर पानी में डुबोकर रख ले। बाद में सुबह भीगे हुए अंजीर का सेवन करना चाहिए।
अंजीर के नुकसान (Anjeer Ke Nuksan)
- सूखे अंजीर में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई जाती हैं, जिस कारण इसका अधिक सेवन करने से दांत सड़ सकते हैं।
- अगर आप पहली बार अंजीर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती हैं। इसलिए इसे पहली बार कम मात्रा में खाना चाहिए।
- अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से डायरिया जैसी समस्या हो सकती हैं।
- ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से पाचन प्रणाली में ब्लीडिंग होने का खतरा बना रहता हैं।
- अंजीर की तासीर (Anjeer Ki Taseer) काफी गर्म होती हैं, इसकी वजह से ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से शरीर में ज्यादा गर्मी की समस्या हो सकती हैं।
- अधिक मात्रा में अंजीर खाने से लिवर में परेशानी होने का खतरा बना रहता हैं। और आंतों में रुकावट पैदा होने लगती हैं।
- जो लोग गॉलब्लैडर और किडनी से संबंधित समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अंजीर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
- ज्यादा अंजीर खाने से पेट भारी महसूस होने लगता हैं, जिस कारण पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं।
सवालों के जवाब
Q. क्या अंजीर और दूध साथ में ले सकते हैं?
A. बिल्कुल अंजीर के साथ दूध का उपयोग करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं।
Q. अंजीर कब नहीं खाना चाहिए?
A. जिन लोगों के गुर्दे में पथरी की समस्या हैं, उन्हें अंजीर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अंजीर में मौजूद ऑक्सलेट नामक तत्व पथरी की समस्या को बढ़ा सकता हैं।
Q. रात में अंजीर खाने से क्या होता है?
A. अगर रात को दूध के साथ अंजीर (Anjeer) का सेवन किया जाए तो अंजीर के फायदे (Benefits Of Anjeer) अनेक होते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। जिस कारण शरीर का बैक्टीरिया और वायरल जैसी समस्याओं से बचाव रहता हैं।
Q. दुनिया का सबसे पुराना फल कौन सा है?
अंजीर दुनिया के सबसे पुराने फलों में से एक पुराना फल माना जाता हैं।
Q. 1 दिन में कितना अंजीर खाना चाहिए?
A. कम से कम दो या चार अंजीर का सेवन करना चाहिए
निष्कर्ष
इस आर्टिकल को आपने पूरा पढ़ा होगा और आपको अंजीर के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। और हमें उम्मीद हैं, आप अंजीर खाने के फायदे (Anjeer Khane Ke Fayde) और नुकसान के बारे में भी जान गए होंगे।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी तो आप इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। आपके मन में अंजीर के बारे में कोई सवाल हैं, तो आप हमें ईमेल कर सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।
