Type Here to Get Search Results !

Mungfali khane ke fayde | मूंगफली क्या है इसके फायदे और नुकसान

जैसे आप सब जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में मूंगफली (Mungfali) का सेवन करना लोग काफी पसंद करते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी और कैल्शियम मौजूद होता है, जो शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। 

मूंगफली को सस्ते बदाम के रूप में भी जाना जाता है, जो गुण महंगे बदाम में होते हैं वह मूंगफली मे भी गुण मौजूद होते हैं। मूंगफली का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा मूंगफली का सेवन करने से शरीर को काफी ताकत मिलती है, 

मूंगफली में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन, पॉलीफेनोल जैसे पोषक तत्व पुरुषों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। रिसर्च के मुताबिक इसका सेवन करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

Mungfali khane ke fayde

सर्दियों में मूंगफली खाने से वजन तो कंट्रोल रहता है, लेकिन साथ ही पेट से संबंधित अनेक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मूंगफली खाने के फायदे (Mungfali khane ke fayde) के साथ-साथ मूंगफली से बनने वाला मक्खन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस मक्खन को पीनट बटर के नाम से जाना जाता है।

    मूंगफली क्या है

    मूंगफली का नाम फलियों की श्रेणी में दर्ज है। लेकिन इसमें सूखे मेवे के भी गुण पाए जाते हैं, इसी कारण मूंगफली को नट्स की श्रेणी में भी शामिल किया जा सकता है। मूंगफली की खेती (Mungfali ki kheti) करने में भारत का दूसरा स्थान है। 

    इसके अलावा पूरी दुनिया में मूंगफली का उत्पादन चीन में सबसे ज्यादा किया जाता है। मूंगफली ग्राउंड फूल के रूप में बढ़ती है, यह अपने भारी वजन के कारण जमीन की तरफ झुक जाती है। बाद में यह जमीन के नीचे दब जाती है, यहां मूंगफली उगने लगती है। 

    मूंगफली के भूरे रंग के शेल में 2 या 4 मूंगफली पाई जाती है। जिसे सभी लोग गिरी के नाम से जानते हैं, 50 ग्राम मूंगफली में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जो दुबले पतले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

    पानी, प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ई, सोडियम, टोटल फैट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट, जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सेलेनियम, पायरीडॉक्सीन, डाइटरी फाइबर, राइबोफ्लेविन, थायमिन 

    अलग-अलग भाषाओं में मूंगफली के नाम

    1. तमिल - नीलक्कडलई
    2. तेलुगू - वेरुशांगलु, नीलासंगलु
    3. मराठी - भूई मूग
    4. हिंदी - मूंगफली
    5. अंग्रेजी - पीनट
    6. गुजराती - मूगफली, मांडवी
    7. संस्कृत - स्नेहबीजा, मंडपी, भूशिम्बी, भूमुद्ग,
    8. उड़िया - भूईरचना
    9. कन्नड़ - नेला गुडल
    10. नेपाली - बदाम 

    मूंगफली खाने के फायदे (Mungfali khane ke fayde)

    मांसपेशियों और हड्डियों को करें मजबूत - 

    आप हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए भुनी हुई मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। मूंगफली में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा मूंगफली में मौजूद अनेक पोषक तत्व हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करते हैं। साथ ही हड्डियों से संबंधित अनेक बीमारियां भी दूर रहती है।

    एनीमिया की समस्या से दिलाए निजात - 

    आयरन की कमी के कारण शरीर अनेक रोगों से ग्रसित हो सकता है, ऐसे में मूंगफली खून की कमी को दूर करने के साथ-साथ ब्लड सरकुलेशन में भी काफी सुधार करता है। इसके सेवन से एनीमिया का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में जो लोग एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें रोजाना मूंगफली खाने की आदत डाल लेनी चाहिए।

    डायबिटीज से बचाए - 

    डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंगफली के अनेक (Mungfali ke fayde) फायदे होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह 50 से 60 ग्राम मूंगफली के दाने जरूर खाने चाहिए। इससे डायबिटीज की समस्या में काफी लाभ देखने को मिलता है।

    स्टैमिना बढ़ाएं - 

    जिन लोगों का स्टैमिना लो होता है, उन्हें अपने शरीर में सुस्ती, ऊर्जा की कमी ओर शरीर में थकावट महसूस होती है। ऐसे में उन्हें मूंगफली का सेवन करना चाहिए मूंगफली में मौजूद प्रोटीन स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है। साथ ही मूंगफली के सेवन से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

    स्किन के लिए फायदेमंद -

    मूंगफली में विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को चमक देने के साथ-साथ बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है। जो लोग बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, उन्हें नियमित रुप से मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन, खनिज, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन स्किन को ज्यादा समय तक जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा मूंगफली के तेल (Peanut oil) से चेहरे की मसाज करने से झुर्रियां कम होती है।

    बालों से संबंधित समस्या करें दूर -

    फोलेट की कमी से बाल तेजी से झड़ते हैं, साथ ही बालों में कमजोरी आने लगती है। मूंगफली में फोलेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसके अलावा मूंगफली में मौजूद मैग्नीशियम बालों को मजबूती देने के साथ-साथ बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में लाभकारी माना जाता है। जिन पुरुषों को बालों से संबंधित कोई भी परेशानी है, उन्हें रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

    दिमाग को रखे स्वस्थ -

    जिन लोगों की याददाश्त कमजोर है, उनके लिए मूंगफली खाने के फायदे अनेक होते हैं। मूंगफली में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो दिमाग की कार्य शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। इससे याददाश्त भी काफी तेज होती है, ऐसे में जो लोग अपने दिमाग को स्वस्थ रखना चाहते हैं। उन्हें रोजाना सुबह नाश्ते के साथ भीगी हुई मूंगफली जरूर खानी चाहिए।

    एनर्जी का स्रोत - 

    जिन लोगों को दूध, पनीर, अंडा, मांस खाना पसंद नहीं है वह लोग मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। मूंगफली में लगभग सभी वह पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो अंडे, मांस, पनीर, दूध में होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक होता है जो शरीर को ताकत देने का काम करते हैं।

    पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद -

    पाचन तंत्र की मजबूती के लिए मूंगफली का सेवन करना चाहिए। रिसर्च के मुताबिक अगर खाना खाने के बाद रोजाना 100 ग्राम मूंगफली का सेवन किया जाए तो इससे भोजन आसानी से पच जाता है। साथ ही पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

    कैंसर का जोखिम करे कम - 

    मूंगफली में पॉलिफीनॉलिक नामक एंटीऑक्सीडेंट  काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए मूंगफली का सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

    दर्द में दिलाए आराम - 

    जो लोग कमर दर्द और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें सर्दियों में गुड़ के साथ भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। इस कारण अर्थराइटिस के मरीजों के लिए मूंगफली एक वरदान की तरह साबित हो सकती है।

    मसल करें बिल्ड - 

    बॉडीबिल्डिंग करने वाले पुरुषों को रोजाना सुबह उठकर भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन मसल को बिल्ड करने का काम करता है। जो लोग दुबले पतले शरीर से परेशान हैं, उन्हें मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए। मूंगफली में मौजूद प्रोटीन पुराने सेल्स की रिपेयर करने का काम करता है। वेजिटेरियन लोग है भी मूंगफली का सेवन करके मसल बिल्ड कर सकते हैं।  इसके अलावा अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो पीनट बटर के सेवन से भी वजन (Peanut butter for weight gain) बढ़ा सकते हैं

    क्या खाली पेट मूंगफली का सेवन करना चाहिए

    ज्यादातर डॉक्टरों का यह मानना है, कि खाली पेट मूंगफली का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। खाली पेट मूंगफली खाने से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। अगर आप खाली पेट मूंगफली का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे आप भिगोकर खा सकते हैं। ऐसा करने से मूंगफली को पचाना आसान हो जाता है। और साथ ही मूंगफली के फायदे अनेक मिलते हैं।

    गुड़ और मूंगफली कब खाना चाहिए

    गुड़ और मूंगफली का आप सुबह सेवन कर सकते हैं। जो लोग सर्दियों के मौसम में भी डाइजेशन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, वह लोग गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और मूंगफली का सेवन करने से दर्द में भी काफी आराम मिलता है।

    मूंगफली का उपयोग करने की विधि

    भुनी हुई मूंगफली - भुनी हुई (Roosted peanuts) मूंगफली का सेवन करने से शरीर को अनेक बीमारियों से बचाया जा सकता है। मूंगफली को आप बिना तेल, घी के कड़ाही में भून सकते हैं। मूंगफली को भूनने के लिए 5 से 10 मिनट तक हल्की आंच पर भूनें। बाद में इसका आप ड्राई फ्रूट्स या स्नैक्स के साथ सेवन कर सकते हैं।

    उबली हुई मूंगफली - उबली हुई मूंगफली खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। एक रिसर्च के मुताबिक मूंगफली को उबालने पर एंटी ऑक्सीडेंट की क्षमता बढ़ जाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को तनाव और फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करता है। 

    • मूंगफली को उबालने के लिए 100 से 200 ग्राम मूंगफली को 2 घंटे पानी में भिगोकर रखें। 
    • बाद में  300ml पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर और साथ में मूंगफली डालकर इसको उबालें।
    • ठंडी हो जाने के बाद पानी से मूंगफली को निकाल कर इसका सेवन कर ले।

    पीनट बटर - मूंगफली के मक्खन को पीनट बटर कहा जाता है, पीनट बटर का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका सेवन करने से शरीर से संबंधित अनेक समस्या दूर रहती है। पीनट बटर आसानी से मार्केट मिल जाता है, मूंगफली की तरह मुंगफली की तरह पीनट बटर के फायदे (Peanut butter ke fayde) भी अनेक होते हैं लेकिन आप घर पर भी पीनट बटर तैयार कर सकते हैं

    • सबसे पहले कड़ाही में मूंगफली को अच्छी तरह भून ले।
    • जब मूंगफली सुनहरी कलर हो जाए तो गैस ऑफ कर दें।
    • ठंडा हो जाने के बाद इसे छीलकर ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस ले।
    • उसके बाद ग्राइंडर बंद करें बाद में इसमें शहद, चीनी और कुछ ड्राइफ्रूट्स भी मिला सकते हैं। और 2 से 3 मिनट तक फिर ग्राइंडर चलाएं।
    • अब पीनट बटर तैयार हो जाएगा। इसे आप किसी डिब्बे में रख ले, इस पीनट बटर का आप सुबह शाम को सेवन कर सकते हैं।

    मूंगफली का आटा - मूंगफली के आटे के बारे में शायद कम लोग ही जानते होंगे। मूंगफली के आटे का उपयोग मिठाइयों और अनेक व्यंजनों में किया जाता है। मूंगफली के आटे में भी अनेक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को अनेक फायदे देने का काम करते हैं।

    मूंगफली का सेवन कब करना चाहिए

    कुछ लोगों के मन में यह सवाल होते हैं, मूंगफली का सेवन कब करें जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। लेकिन मूंगफली का सेवन आप किसी समय भी कर सकते हैं। 

    मूंगफली का सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए

    रिसर्च के मुताबिक एक स्वस्थ आदमी रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन कर सकता है। मूंगफली का सेवन अगर ज्यादा मात्रा में दिया जाए तो इसके फायदे की बजाय नुकसान हो सकते हैं।

    मूंगफली खाने के नुकसान

    • कुछ लोगों लोगों को मूंगफली खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है।
    • जिन लोगों को मूंगफली का सेवन करने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
    • जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें भी मूंगफली का सेवन करने से खुजली, रैशेज की समस्या हो सकती है।
    • अधिक मूंगफली का सेवन करने से पेट में गैस, पेट में जलन, एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती हो सकती है।
    • कुछ लोगों को मूंगफली के सेवन से दमा या अस्थमा का अटैक होने का खतरा बना रहता है। 
    • ज्यादा मूंगफली खाने से घबराहट, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
    • गर्मियों में मूंगफली का कम से कम सेवन करना चाहिए क्योंकि मूंगफली की तासीर गर्म होती है। 

    सवालों के जवाब

    Q. मूंगफली कब नहीं खानी चाहिए?

    A. जो लोग सांस फूलना, गले में खराश, एलर्जी से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं उन्हें मूंगफली खाने से परहेज करना चाहिए।

    Q. खाली पेट मूंगफली खाने से क्या होगा?

    A. खाली पेट मूंगफली का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर खाली पेट मूंगफली का सेवन करना चाहते हैं, तो भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें इससे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं।

    Q. मूंगफली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    A. मूंगफली खाने के बाद खट्टे फल, दूध और आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा मूंगफली का सेवन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

    Q. क्या हम भीगी हुई मूंगफली रोज खा सकते हैं?

    A. रोजाना भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से शरीर को काफी मजबूती मिलती है। इसलिए भीगी हुई मूंगफली रोज खा सकते हैं।

    Q. मूंगफली के बाद पानी क्यों नहीं पीते?

    A. मूंगफली में तेल मौजूद होता है, अगर मूंगफली का सेवन करने के बाद पानी पीते हैं, पानी और तेल मिलकर फैट बनाते हैं यह एक गले में जम जाता है। जिस कारण गले से संबंधित परेशानियां का खतरा हो सकता है।

    निष्कर्ष

    मूंगफली का अगर सही तरीके से सेवन किया जाए तो मूंगफली के फायदे (Peanut benefits) अनेक मिलते हैं। मूंगफली का सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना उचित है अगर इसका ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से सेवन किया जाए, तो इसके नुकसान हो सकते हैं। इस आर्टिकल में मूंगफली क्या है मूंगफली खाने के फायदे (Mungfali khane ke fayde) और नुकसान क्या क्या होते हैं? हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पढ़ने में काफी अच्छा लगा होगा इस आर्टिकल को आप अपने मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं। आप हमसे बात करना चाहते हैं तो हमें ईमेल करें।



    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.