Type Here to Get Search Results !

Amla khane ke fayde | आंवला और आंवला जूस के फायदे और नुकसान

लगभग सभी लोगों ने आंवले (Amla) का नाम तो सुना होगा कुछ लोगों ने आंवला देखा भी होगा। घरेलू नुस्खों में आंवले का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि आंवले को भगवान विष्णु का आंसू कहां गया है। आयुर्वेदिक दो ग्रंथों सुश्रुत संहिता और चरक संहिता में आंवला जड़ी-बूटी के रूप में देखने को मिलता है।  

सर्दियों में आंवला खाने के फायदे (Amla khane ke fayde) अनेक होते हैं। इसलिए आंवले को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। खाने के साथ-साथ कई दवाइयों में भी आमले का इस्तेमाल किया जाता है। खूबसूरत त्वचा से लेकर बालों के लिए आंवला के फायदे (Amla benefits) अनेक होते हैं। आंवले में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है।

Amla khane ke fayde

इसके अलावा आंवले में पोटैशियम, कैल्शियमन विटामिन ए, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स के गुण पाए जाते हैं जो शरीर को अनेक समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। जिस कारण शरीर चुस्त और दुरुस्त बना रहता है। आंवले का सेवन करने से हर किसी को लाभ नहीं होता कुछ खास परिस्थिति वाले लोगों को आंवला के नुकसान देखने को मिल सकते हैं

आंवले को कच्चा आंवले का  मुरब्बा बनाकर खाया जाता है। इसके अलावा आंवले का जूस (Amla juice) बनाकर पिया जाता है, आंवला जूस के फायदे (Amla juice ke fayde) अनेक देखने को मिल जाते हैं। सबसे पहले जान लेते हैं कि आंवला क्या है?

    आंवला क्या है

    आंवला का पेड़ (Gooseberry tree) 20 से 25 फीट लंबा तक होता है। इसके पत्ते इमली के पत्तों जैसे और छाल राख रंग की होती है। इसके फूल पीले रंग के होते हैं, बाद में फूलों की जगह पर चमकते हुए गोल गोल फल लगते हैं।

    जिसे सभी आंवला (Gooseberry) के नाम से जानते हैं। आयुर्वेदिक के अनुसार आंवला के फायदे अनगिनत देखने को मिलते हैं। आंवला देखने में हरे पीले रंग का होता है। आंवला की एक ऐसी विशेषता मीठे कड़वे खट्टे तीखे, कसैले स्वादों से भरपूर होते हैं। 

    अनेक भाषाओं में आंवला के नाम 

    1. हिंदी - आंवला, आमला, आवरा, आँवला
    2. अंग्रेजी - गूसबेरी
    3. कन्नड़ - नेल्लि, नेल्लिकाय
    4. तमिल - नेल्लिमार
    5. पंजाबी - आमला
    6. तेलुगु - उसरिकाय
    7. नेपाली - आमला
    8. उर्दू - आँवला
    9. मराठी - आवलकाठी, आँवले
    10. गुजराती - आमली, आमला

    आंवला के फायदे (Amla khane ke fayde)

    मेमोरी करे बूस्ट - 

    आंवला में खनिज और अनेक प्रकार के विटामिन मौजूद होते हैं, जो दिमाग के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं। इसके अलावा आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। जिन लोगों की स्मरण शक्ति कमजोर है, उन्हें रोजाना आंवला खाना चाहिए। इससे मेमोरी बूस्ट होने के साथ-साथ एकाग्रता में काफी सुधार होता है।

    त्वचा में फायदेमंद -

    त्वचा की रंगत में सुधार लाने के लिए आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इससे प्राकृतिक तरीके से त्वचा पर निखार आने लगता है। आंवले के मुरब्बा में एंटी एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों से निजात दिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ए ओर विटामिन ई बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को कम करने का काम करता हैं।

    इम्यूनिटी करे मजबूत - 

    इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट आंवला का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट आंवला खाने के फायदे (Amla khane ke fayde) अनेक होते है। आंवला शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। आंवला में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को अनेक फायदे देने का काम करता है। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। सुबह आप कच्चा आंवला या आंवला का जूस (Gooseberry juice) पी सकते हैं।

    रक्त करें साफ - 

    अगर रक्त साफ ना हो तो स्किन से संबंधित लीवर से संबंधित बालों से संबंधित अनेक बीमारियां होने का डर बना रहता है। एक रिसर्च के मुताबिक अगर रक्त साफ हो तो शरीर को अनेक बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। रक्त साफ करने के लिए आमला काफी मददगार माना जाता है। इसलिए आंवला का जूस पीने से रक्त साफ होता है और रक्त से संबंधित परेशानियां भी दूर होने लगती है।

    वजन कंट्रोल करने में कारगर - 

    आंवला का जूस वेट लॉस के लिए नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करता है। दरअसल इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है, इससे वजन कम होने लगता है। इसके अलावा आंवला के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पाचन सिस्टम को सुधारने का काम करते हैं, ओर मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगता है जिस कारण शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी खत्म हो जाती है।

    पथरी में फायदेमंद - 

    पथरी की समस्या होने पर आंवले का उपयोग जरूर करना चाहिए। इसके लिए 40 दिनों तक धूप में आंवले को सुखा ले। बाद में इस आंवले का पाउडर (Gooseberry powder) बनाकर रोजाना मूली के रस में इस पाउडर को मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी, जिस कारण पथरी मल के जरिए आसानी से बाहर निकलने लगती है।

    बालों को बनाएं मजबूत - 

    बाल झड़ना बाल सफेद होना बालों में रूसी यह समस्या आम होती जा रही है। इससे छुटकारा पाने के लिए आंवला फायदेमंद माना जाता है, इसके लिए आंवले के पाउडर में 8 से 10 तुलसी की पत्तियों को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। बाद में इसको बालों पर लगाएं कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में बालों को ठंडे पानी से धो लें, ऐसा करने से बालों से संबंधित अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। 

    हीमोग्लोबिन बढ़ाएं -

    हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आंवले का मुरब्बा खाना चाहिए। आंवले के मुरब्बे में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हिमोग्लोबिन की समस्या को दूर करने का काम करता है।

    आंखों की रोशनी में करे सुधार - 

    आंखों के लिए आंवला एक वरदान की तरह साबित होता है। आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों से संबंधित अनेक बीमारियों को दूर रखता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच शहद में चम्मच आंवला का पाउडर मिलाकर करो इसका सेवन करना चाहिए। रोजाना यह उपाय करने से मोतियाबिंद जैसी बीमारी भी खत्म हो जाती है, साथ ही आंखों की दृष्टि में काफी सुधार हो जाता है।

    एसिडिटी में लाभकारी - 

    एसिडिटी होने पर आंवला जूस के फायदे अनेक देखने को मिलते हैं। इसके अलावा एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आप आंवला के पाउडर (Amla powder) में चीनी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। एसिडिटी के साथ-साथ पेट से संबंधित अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

    ब्लड शुगर करे नियंत्रण - 

    शुगर के मरीजों के लिए आंवला एक बेहतरीन फल  माना जाता है। आंवला में मौजूद क्रोमियम नाम का तत्व मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। शुगर के मरीजों को यह बात का ख्याल रखना चाहिए कि आंवले का सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना चाहिए ऐसा करने से आंवला खाने के फायदे (Amla khane ke fayde) उनके लिए अनेक देखने को मिलते हैं।

    हड्डियों से संबंधित परेशानियों को करें दूर - 

    कमजोर हड्डियों के कारण अक्सर शरीर बेजान दिखाई देता है। आंवले में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। इसलिए आंवले का सेवन करने से हड्डियों से संबंधित अनेक परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसके साथ मांसपेशियों को भी काफी मजबूती मिलती है।

    अल्सर में लाभकारी - 

    आमला में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, यह पेट में जलन, एसिडिटी, अल्सर जैसे विकारों का इलाज करने का काम करता है। जो लोग पेप्टिक अल्सर  की समस्या को दूर करना चाहते हैं, उन्हें नियमित रूप से आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इससे घाव जल्दी भरने लगता है।

    मुंह के छालों से दिलाए राहत - 

    मुंह के छालों से राहत दिलाने के लिए आंवला काफी मददगार होता है। इसके लिए आंवले के जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिल जाएगा। और बार-बार होने वाले छालों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

    पीलिया में फायदेमंद - 

    पीलिया के मरीज की त्वचा का रंग पीला हो जाता है। अगर समय रहते पीलिया का इलाज न किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है। ऐसे में आंवले की चटनी बना कर उसमें शहद मिलाकर पीलिया के मरीज को इसका सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें काफी लाभ देखने को मिलता है।

    गठिया में लाभकारी - 

    गठिया की बीमारी से ग्रसित लोगो को जोड़ों में सूजन साथ-साथ दर्द महसूस होती है। गठिया में आराम पाने के लिए 20 ग्राम गुड़ और 20 ग्राम सूखे आंवले को 500 मिलीग्राम पानी में उबालें। यह पानी को तब तक उबालें जब तक यह पानी सूख कर आधा ना रह जाए। इसके बाद इस पानी को छानकर रोजाना सुबह पीना चाहिए। 

    आंवले का उपयोग करने की विधि

    आंवले का चूर्ण - अगर आप आंवले के पाउडर का सेवन करना चाहते हैं। तो सबसे पहले दो चम्मच आंवले के पाउडर ले, इसके बाद एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच आंवले के पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बाद में इसका आप सेवन कर ले।

    आंवले का मुरब्बा - आप आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से पेट को काफी ठंडक मिलती है। आप चाहे तो आंवले का मुरब्बा घर पर ही बना सकते हैं, या बाजार से अच्छी कंपनी का मुरब्बा खरीद सकते हैं।

    आंवले की चटनी - आंवले की चटनी का स्वाद हल्का खट्टा होता है, जो खाने में काफी अच्छी लगती है। आप डाइट के रूप में भी आंवले की चटनी को शामिल कर सकते हैं। 

    आंवले का जूस - चाहे तो आप मार्केट से मिलने वाला आंवले का जूस पी सकते हैं, या आप घर पर भी आसान तरीके से आंवले का जूस बना सकते हैं। अगर घर पर बना आंवले का जूस पिया जाए तो यह आंवले के जूस के फायदे  अनेक होते हैं। 2 से 3 चम्मच सुबह या शाम को आंवले का जूस पी सकते हैं, इसके अलावा आप इसे पानी में डालकर पी सकते हैं।

    आंवला कैंडी - आजकल के समय में बाजार में आमला की कैंडी भी देखने को मिल जाती है, इसका सेवन करना आसान होता है। आप इसको खाना खाने के बाद खा सकते हैं। आजकल के बच्चों को भी आंवले की कैंडी काफी पसंद होती है। 

    आंवला का जूस बनाने की विधि

    • सबसे पहले चार बड़े साइज के पके हुए आंवले ले
    • साफ पानी से इनको अच्छी तरह धोएं।
    • धोने के बाद अब इन आंवले के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें, और इसमें से बीज निकाल फेंक दे।
    • अब ब्लाइंडर लेकर उसमें एक से दो कप पानी डालें साथ में इन कटे हुए आंवले की टुकड़ों को भी डाल दें।
    • 3 से 4 मिनट तक ब्लेंडर को चलाएं। अब पिसे हुए मिश्रण को छलनी की मदद से छान ले।
    • अब आप इस जूस को पी सकते हैं।
    • आंवले का जूस बनाने के लिए यह विधि सबसे आसान है।

    आंवला खाने का सही समय

    सुबह के समय आंवला (Gooseberry in hindi) का सेवन करना सबसे अच्छा माना गया है। सुबह के समय में आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, और साथ ही बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलने लगते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट कच्चा आंवला खाना चाहिए इसके अलावा आप सुबह आंवले के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को पाचन से संबंधित समस्या है, उनके लिए आंवला पाउडर के फायदे (Amla powder ke fayde) अनेक होते हैं वह लोग सुबह खाली पेट आंवले के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

    आंवला के नुकसान

    • आंवला ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को आंवला खाने से परहेज करना चाहिए।
    • जिन लोगों ने सर्जरी करवाई है, उन्हें आंवला खाने से परहेज करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लीडिंग की समस्या बढ़ सकती है।
    • आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से हाइपरटेंशन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
    • यदि आप आंवले का सेवन करते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए नहीं तो इससे भी हाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
    • ज्यादा मात्रा में आंवला का सेवन करने से उल्टी और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
    • अधिक मात्रा में आंवला खाने से यूरिन जलन की समस्या हो सकती है।

    सवालों के जवाब

    Q. 1 दिन में कितने आंवले खा सकते हैं?

    A. दिन में एक आंवला कच्चा या मुरब्बे के रूप में खा सकते हैं।

    Q. आंवला लेने का सही समय क्या है?

    A. सुबह का समय

    Q. आंवला खाने के बाद क्या खाना चाहिए?

    A. आंवला खाने के बाद ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

    Q. रोज आंवला खाएंगे तो क्या होगा?

    A. रोजाना आंवला खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और साथ ही पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    Q. आंवला कौन से महीने में खाना चाहिए?

    A. ठंड के मौसम में आंवला का सेवन करने से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

    Q. आंवले की तासीर क्या होती है?

    A. ठंडी तासीर

    Q. आंवला में सबसे ज्यादा क्या पाया जाता है?

    A. आंवले में विटामिन सी सबसे ज्यादा पाया जाता है जो त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है।

    Q. आंवला पाउडर चेहरे पर कैसे लगाएं?

    A. आंवले के पाउडर में गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसके बाद चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने 15 से 20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें इससे चेहरे से संबंधित अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और साथ ही चेहरा खूबसूरत और कोमल दिखाई देता है।

    निष्कर्ष

    उम्मीद है आंवले के अनेक गुणों के बारे में आप जान गए होंगे। इस आर्टिकल में हमने बताया है की आंवला खाने के फायदे (Amla khane ke fayde) आंवला खाने का सही समय, आंवला जूस बनाने की विधि, आंवला के नुकसान क्यों क्यों होते हैं? यह आर्टिकल आपको काफी अच्छा लगा होगा, इस आर्टिकल को आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। अगर आप आंवले से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते हो तो हमें ईमेल कर सकते हैं। हम आपके ईमेल का जवाब जरूर देंगे।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.